एशिया कप में लगे है कुल 48 शतक, लिस्ट में भारत से आगे है पाकिस्तान, देखें सभी आकंड़े

15 सिंतबर से एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का 14वां संस्करण खेला जाना है. यह टूर्नामेंट 15 से 27 सितंबर तक यूएई में खेला जायेगा. 1984 से शूरू हुई टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक 5 टीम के 31 बल्लेबाजो द्वारा कुल 48 शतक लगें है. आइये जानते है किस टीम के बल्लेबाजो ने लगांए है सर्वाधिक शतक.
पहले स्थान पर पाकिस्तान
एशिया कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में पहले स्थान पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम है. पाकिस्तान के बल्लेबाजो की तरफ से 44 मैच में 16 शतक बनें है. इसमें शोएब मलिक ने 3, युनुस खान और शाहिद अफरीदी ने 2—2 शतक बनायें है.
दूसरे स्थान पर श्रीलंका
शतक बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर श्रीलंका है. श्रीलंका की तरफ से 52 मैच में 14 शतक बनें है. जिसमें 6 शतक अकेले सनथ जयसूर्या के नाम है, इसके अलावा 4 शतक संगाकारा ने लगाएं है.
तीसरे स्थान पर भारत
इस लिस्ट में भारतीय टीम तीसरे पायदान पर है. भारतीय बल्लेबाजो ने 48 मैच में 13 शतक लगाएं है. भारत के लिए कोहली ने सबसे ज्यादा 3 शतक लगांए है. इसके अलावा रैना और सचिन के नाम 2—2 शतक दर्ज है.
अन्य टीमों की स्थिति
चौथे स्थान पर बांग्लादेश है जिसकी तरफ से 42 मैच में 4 शतक लगें है. वहीं एक शतक हांगकांग की तरफ से भी लगा है.
दिये गये आंकड़े एशिया कप के वनडे और टी—20 दोनो फॉर्मेट के है.

No comments