Header Ads

कभी इंजनियरिंग करना चाहते थे जहीर खान जानिये कैसे बने ​टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर


Related image

मैदान पर हमेशा अपनी धारदार गेंदबाजी के दम पर सुर्खियां बटोरते नजर आने वाले टीम इंडिया के पूर्व स्टार गेंदबाज जहीर खान इन दिनो अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में है । उन्होने कुछ दिन पहले ही बॉलीवुड अभिनेत्री सागरिका घाटगे से शादी की है ।

जहीर ही नहीं बल्कि इन चार फेमस भारतीय क्रिकेटरो की पत्नियां भी है बॉलीवुड स्टार

जहीर खान की मैदानी जिंदगी से तो उनके फैंस रूबरू है लेकिन उनकी निजि जिंदगी से जुड़ी बातें मीडिया में अक्सर कम ही नजर आती है । तो आइये बात करते है जहीर खान की जिंदगी से जुड़ी इन बातों पर ।

इंजीनियर बनना चाहते थे जहीर , लेकिन बन गये क्रिकेटर
7 अक्टूबर 1978 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के श्रीरामपुर में जन्मे जहीर खान ने बेहतर करियर के लिये  मैकेनिकल इंजिनियरिंग ज्वाइन कर ली थी । लेकिन अपने कोच की सलाह पर उन्होने अपनी पढाई छोड़ कर क्रिकेट पर फोकस करना शूरू कर दिया ।

22 साल की उम्र में किया अंंतर्राष्ट्रीय पर्दापण
जहीर खान ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर सन 2000 में 22 साल की उम्र में टीम इंडिया में जगह बना ली थी । उन्होने अपना पहला मैच 3 अक्टूबर 2000 को केन्या के विरूद्ध खेला था। अपना पहला टेस्ट जहीर खान ने 10 नवम्बर 2000 को बंगालादेश के विरूद्ध खेला था ।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे बाएं हाथ के गेंदबाज
जहीर खान टेस्ट क्रिकेट में  सवार्धिक विकेट लेने वाले बाऐं हाथ के तीसरे गेंदबाज है । उन के नाम 92 टेस्ट मैचो 311 विकेट है । वही जहीर खान ने 200 वनडे मैचो में 282 विकेट झटके है ।

Image result for zaheer khan

10 मिलियन डॉलर की है कुल संपत्ति
जहीर खान टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रह चुके है । वही मौजूदा दौर में वह आईपीएल की टीम दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान है । जहीर खान क्रिकेट के अलावा मॉडलिंग और विज्ञापन के मैदान में भी हाथ आजमा चुके है । वह पुणे स्थित जेडकेएस रेस्टोरेंट के आॅनर भी है । जहीर खान की कुल संपत्ति 10 मिलियन डॉलर है ।

तीन भाईयो में दूसरे है जहीर
जहीर खान तीन भाइयों में दूसरे है , उनके बड़े भाई का नाम जीशान खान है जबकि छोटे भाई का नाम अनीस खान है । जहीर खान के पिता बख्तयार खान पेशे से फोटोग्राफर है जबकि उनकी मां ज़ाकिया खान एक टीचर है ।

2011 में अर्जून पुरूस्कार से हुऐ थे सम्मानित
जहीर खान के नाम 2008 का विस्डन प्लेयर आॅफ द ईयर पुरूस्कार । वही 2011 में उन्हे अर्जून पुरूस्कार से भी सम्मानित किया गया था । 

No comments

Powered by Blogger.