हिटमैन रोहित शर्मा के ये 5 रिकॉर्ड तोड़ पाना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन सा है

हिटमैन के नाम से मशहूर भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा मौजदूा समय में सीमित ओवर के खेल के सबसे खतरनाक बल्लेबाज बनते जा रहें है. रोहित शर्मा आएं दिन कुछ ना कुछ नया रिकॉर्ड बना ही देते है. रोहित शर्मा के ऐसे ही 5 रिकॉर्ड की हम बात कर रहें है जिन्हे तोड़ पाना कोई आसान काम नहीं है.
सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर
रोहित शर्मा ने 2013 में श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन में 264 रन की विस्फोटक पारी खेली थी. यह वनडे क्रिकेट में अब तक की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है. जिसे भविष्य में तोड़ पाना बड़ी चुनौती होगी.
पारी में सर्वाधिक छक्के
रोहित शर्मा के नाम वनडे क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का भी रिकॉर्ड नाम है. उन्होने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रन की पारी में 16 छक्के लगाएं थे.
पारी में सवार्धिक चौके
वनडे क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में बाकी खिलाड़ीयो से रोहित काफी आगे है. उन्होने 2013 में 264 रन की पारी के दौरान 33 चौके लगाएं थे. उनके इस रिकॉर्ड के कोई खिलाड़ी आस पास भी नहीं है.
सबसे ज्यादा दोहरे शतक
वनडे क्रिकेट में कुल 6 बल्लेबाजो ने अभी तक डबल सेंचुरी बनाने का कारनामा किया है. जिसमें रोहित शर्मा ऐसे अकेले बल्लेबाज है जिन्होने यह कारनामा एक से ज्यादा मर्तबा किया है. वह अब तक 03 दोहरे शतक लगा चुके है.
आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ी पारी
रोहित शर्मा के नाम आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके घर में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड है. रोहित ने 2015 में 171 रन की शानदार पारी खेली थी.
No comments