एशिया कप के 5 सबसे बड़े स्कोर, जानिये पहले स्थान पर भारत - पाकिस्तान में से कौन सी टीम ?
एशिया कप का महासंग्राम अगले महीने 15 सितंबर से शूरू होने वाला है. 13 दिन चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी. आज के इस लेख में हम बात करने जा रहें एशिया कप के 5 सबसे बड़े स्कोर के बारे में.
पांचवा स्कोर 332/8
2008 के एशिया कप में श्रीलंका ने 30 जून को बांग्लादेश के खिलाफ 8 विकेट खोकर 332 रन का स्कोर बनाया था. यह मैच पाकिस्तान के कराची में खेला गया था.
चौथा स्कोर 343/5
एशिया का चौथा बड़ा स्कोर पाकिस्तान के नाम है. पाकिस्तान ने 18 जुलाई 2004 को हांगकांग के खिलाफ कोलंबो मे 5 विकेट खोकर 343 रन बनाये थे.
तीसरा स्कोर 357/9
इस लिस्ट में तीसरा बड़ा स्कोर श्रीलंका के नाम है. श्रीलंका ने 25 जून साल 2008 को लाहौर के मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ 9 विकेट के नुकसान पर 357 रन बनाये थे.
दूसरा स्कोर 374/4
टॉप 5 की लिस्ट में भारत का एकमात्र स्कोर शामिल है. 25 जून साल 2008 को करांची में हांगकांग के खिलाफ भारतीय टीम ने 4 विकेट खोकर 374 रन बनाये थे.
पहला स्कोर 385/7
एशिया कप मे सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम है. पाकिस्तान ने 21 जून साल 2010 को दाम्बुला के मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ 7 विकेट के नुकसान पर 385 रन बनाये.



No comments