पाकिस्तान के इस गेंदबाज ने बनाया अनूठा रिकॉर्ड, टी—20 में लगातार 23 गेंद डॉट फेंकी,गेल जैसे धुरंधर भी हुए फेल

क्रिकेट की पहचान शानदार व अनूठे रिकॉर्ड के लिए होती है. वेस्टइंडीज में आयोजित कैरोबियाई प्रीमियर लीग 2018 में एक ऐसा की अनूठा कारनामा किया पाकिस्तान के 7 फीट लम्बे तेज़ गेंदबाज मोहम्मद इरफान ने.
लगातार 23 गेंदे फेंकी डॉट
पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज इरफान ने बारबडोस की तरफ से खेलते हुए सेंट किट्स एंड ट्राइडेंटस के खिलाफ अपने चार ओवर कोटे में 23 गेंदे डॉट फेंकी. उनके 4 ओवर के स्पैल में सिर्फ एक रन बना और भी चौथे ओवर की अंतिम गेंद पर.
क्रिस गेल जैसे धुरंधर हुए फेल
इरफान जब गेंदबाजी कर रहें थे तो क्रीज पर क्रिस गेल और इविन लुईस जैसे बल्लेबाज विस्फोटक थे. लेकिन उन्होने शूरूआत में ही गेल जैसे धुरंधर को आउट कर दिया. जिसके बाद कोई दूसरा बल्लेबाज उनकी गेंदो पर रन बनाने में नाकाम रहा.
अंतिम गेंद पर बना एक रन
इरफान लगातार तीन ओवर मेडन फेंक चुके थे. चौथा ओवर भी मेडन होने से एक गेंद दूर था. लेकिन बल्लेबाज ने अंतिम गेंद पर किसी तरह से एक रन चुरा लिया. हांलकी इस रन के लिए वह रन आउट होने से बाल बाल बचा.
क्रिस मोरिस और वेलगेदरा को पछाड़ा
इरफान ने किफायती गेंदबाजी के मामले में दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मोरिस और श्रीलंका के वेलेगेदरा को पछाड़ दिया. इरफान की गेंदबाजी इकॉनमी रेट 0.25 का रहा. जबकि इन दोनो गेंदबाजो का इकॉनमी रेट 0.50 का था. इरफान का गेंदबाजी विश्लेषण 4—3—1—2 रहा.
No comments