Header Ads

कामरान अकमल का चौथा भाई भी पाकिस्तान क्रिकेट टीम में दिखा रहा है जलवा, नाम जानकर हैरान हो जायेगें

Image result for akmal brothers

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में अकमल बंधुओ की जोड़ी का कौन नहीं जानता. कामरान अकमल और उमर अकमल तो अपने शानदार प्रदर्शन से विश्व क्रिकेट में अपनी पहचान बना ही चुके है. वहीं उनके तीसरे भाई अदनान अकमल ने भी कुछ मैच में पाक टीम का हिस्सा रह चुके है.

लेकिन इस लेख में हम उनके एक और भाई की बात करने जा रहें है. 2002 में बतौर विकेटकीपर टीम में शामिल किए गए कामरान अकमल के दो भाई उमर अकमल और अदनान तो पाक टीम का हिस्सा रह ही चुके है. लेकिन पिछले दो साल से पाक टीम में अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखा रहा ये बल्लेबाज भी कामरान का भाई है.
Image result for akmal brothers & babar azam

अपनी शानदार बल्लेबाजी से पाकिस्तान को कई मैच जीता वाला यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि बाबर आज़म है. आपको जानकर हैरानी होगी की बाबर आज़म और कामरान और उमर अकमल के ही भाई है. पाकिस्तान के लाहौर में जन्मे 23 वर्षीय बाबर आज़म पिछले दो साल से पाक टीम का हिस्सा है.

दरअसल बाबर आज़म कामरान और उमर अकमल के कज़िन है. वह कामरान और उमर अकमल के ममेरे भाई है. इस तरह से वह एक ही परिवार से खेलने वाले चौथे खिलाड़ी बन गये है. बाबर आज़म ने 46 वनडे, 13 टेस्ट और 20 टी—20 मैच खेले है. उनके नाम तीन हज़ार से अधिक रन दर्ज है.

No comments

Powered by Blogger.