विश्वकप 2019 में कोहली को नहीं बनाना चाहिए टीम इंडिया का कप्तान, जानिये 5 बड़ी वजह
मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली एक शानदार बल्लेबाज तो हैं ही साथ ही वह कप्तानी में भी कमाल दिखा रहें है. हांलकी लगातार जीत के बावजूद उनकी कप्तानी की आलोचनाएं भी होती रहीं है. यहीं वजह है की 2019 के लिए उन्हे एक बेहतर कप्तान नहीं माना जा रहा है. आइये जानते है 5 ऐसी बातें जिस कारण कोहली को 2019 विश्वकप में टीम इंडिया का कप्तान नहीं बनाना चाहिए.
अतिआक्रामक अंदाज़
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी मैदान पर जहां कूल नज़र आते है. वहीं कोहली उनके विपरीत आक्रमक अंदाज में नज़र आते है. वह अक्सर मैदान पर बेहद आक्रमक हो जाते है और कई मर्तबा तो विरोधी टीम से भी भिड़ जाते है.अपनी टीम पर भी गुस्सा दिखाना
उनके गुस्से का शिकार कई बार अपनी ही टीम के खिलाड़ी होते है. अगर कोई कप्तान अपने खिलाड़ियो पर इस तरह गुस्सा होता है तो ज़ाहिर है खिलाड़ियो के प्रदर्शन पर इस दबाव का असर देखने को मिलेगा.
प्लेइंग इलेवन चयन में गलती
विराट कोहली प्लेइंग इलेवन के चयन में कई बार गलती करते है. इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही मौजूदा सीरीज़ में कोहली के प्लेइंग इलेवन चयन का काफी आलोचना भी हुई है. लॉर्ड्स टेस्ट में उमेश की जगह कुलदीप को मौका देना इसका उदाहरण है.
टीम सलेक्शन में मनमानी
कोहली टीम सलेक्शन में अपनी मनमानी दिखाते है. वह कई खिलाड़ियो को लगातार फ्लॉप होने के बाद भी टीम में मौका देते है. उनके नेतृत्व में कई अच्छे खिलाड़ियो को टीम में खेलने का मौका नहीं मिल पाया है.
लगातार बदलाव
धोनी जहां अपने बाकी खिलाड़ियो पर ज्यादा भरोसा दिखाते थे वहीं कोहली इसके विपरीत खुद पर भरोसा करते है, जबकि बाकी खिलाड़ियो पर उन्हे भरोसा नहीं. यहीं वजह है वह टीम में लगातार परिवर्तन करतें है. जिससे दूसरे खिलाड़ियो पर काफी दबाव रहता है. एक अच्छा कप्तान वहीं होता है जो अपनी टीम पर भरोसा करें. कोहली की इसी जिद के कारण भारत ने कई मैच गवांए है.


No comments