सबसे कम उम्र में 100 विकेट हासिल करने वाले टॉप 5 गेंदबाज, पहले स्थान पर ये खतरनाक गेंदबाज
क्रिकेट में 100 का आंकड़ा अपनी एक अलग अहमियत रखता है. पिछले ही दिनो अफगानिस्तान के युवा गेंदबाज राशिद खान ने वनडे में सबसे तेज़ 100 विकेट चटकाने का एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया. राशिद की ही तरह कई ऐसे गेंदबाज रहें है जिन्होने बहुत कम उम्र में ही इस शानदार रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया. आइये जानते है ऐसे ही गेंदबाजो के बारे में —
इरफान पठान
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज इरफान पठान भारत के खतरनाक गेंदबाजो में शुमार रहें है. उन्होने ने 19 अप्रैल 2006 को पाकिस्तान के खिलाफ अपने करियर के 59वें वनडे मैच में 100 विकेट पूरे किए थे. उस वक्त उनकी उम्र 21 साल 174 दिन थी.
वकार यूनुस
90 के दशक के बेहद खतरनाक गेंदबाज रहें वकार युनूस ने 1 फरवरी 1993 को जिम्बाब्वे के लिए 21 साल 77 दिन की उम्र में विकेटो का शतक लगाया. यह उनका 59 वा एकदिवसीय मुकाबला था.
अब्दुल रज्जाक
पाकिस्तान के सदाबहार आॅलरांउडर अब्दुल रज्जाक ने अपने 69 में वनडे मुकाबले में 100 विकेट पूरे किये. यह मैच उन्होने 30 अक्टूबर 2000 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला. उस वक्त उनकी उम्र 20 साल 333 दिन थी.
सकलैन मुश्ताक
इस लिस्ट में सकलैन मुश्ताक दूसरे स्थान पर है. उन्होने 12 मई 1997 को श्रीलंका के खिलाफ अपने करियर के 53वें वनडे मैच में अपना 100 वा विकेट हासिल लिया. सकलैन उस समय 20 साल 134 दिन के थे.
राशिद खान
अफगानिस्तान के युवा गेंदबाज राशिद खान ने 25 जनवरी 2018 को वेस्टइंडीज के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की. उस समय उनकी उम्र 9 साल 186 दिन थी. राशिद ने यह उपलब्धि अपने 44वे मैच में हासिल की.

No comments