Header Ads

जल्द आएगा 5G, होगा इतना सस्ता

Related image

साल 2016 में भारतीय टेलिकॉम क्षेत्र में जिओ ने जबदस्त शुरुआत कर अन्य टेलिकॉम कंपनी की नीव हिलाकर रख दी. भारतीय टेलिकॉम क्षेत्र में जिओ ने सर्वप्रथम 4G सुविधा से लैस टेलीकम्युनिकेशन की शुरुआत की और बेहद सस्ते ऑफर प्रदान कराए. जिससे अन्य टेलिकॉम कंपनी की मुश्किलें बढ़ गयी.

हालाकि वर्तमान में लगभग सभी टेलिकॉम कंपनी ने अपनी 4G सर्विस को लांच कर दिया है. लेकिन अभी भी जिओ को पूरी तरह से टक्कर देने में असमर्थ है. जिओ के बाद से एयरटेल, आईडिया, वोडाफ़ोन और बीएसएनएल जैसी कंपनियों को अपने ग्राहक बनाये रखने में बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है.

ऐसे में एयरटेल और बीएसएनएल ने नोकिया के साथ हाथ मिला लिया है. सूत्रों से मिली खबर के अनुसार एयरटेल और बीएसएनएल ने स्मार्टफोन निर्माता नोकिया के साथ मिलकर 5G की तैयारी में जुट गयी है. बताया जा रहा है की एयरटेल और बीएसएनएल अपने नेटवर्क 5G में बदलने की कोशिश में है.

बताया जा रहा है की एयरटेल और बीएसएनएल ने नोकिया के साथ एक सहमती पत्र हस्ताक्षर किया है. ग्लोबल मार्किट में 5G का कामर्शियल लांच 2019-2020 तक माना गया है. भारत में इसकी तैयारी 2018 से शुरू हो जाएगी. बताया गया है की 5G के प्लान्स 4G के समक्ष सस्ते होंगे.

No comments

Powered by Blogger.