Header Ads

बीएसएनएल दे रही है अनलिमिटेड कॉल और डेटा मात्र 75 रूपये में

Image result for bsnlटेलिकॉम सेक्टर में जिओ पहले भी बीएसएनएल बेहतरीन ऑफर पेश करने वाली कंपनी मानी जाती रही है. हाल ही में बीएसएनएल ने जिओ और अन्य टेलिकॉम कंपनी को टक्कर देने के लिए बेहद शानदार ऑफर पेश किया है. बीएसएनएल ने 75 रूपये की कीमत में बेहद दमदार प्लान पेश किया है.

बीएसएनएल 75 रूपये वाला प्लान-

बीएसएनएल के 75 रूपये की कीमत वाले इस प्लान में 10 जीबी डेटा और असीमित कॉल के साथ 500 SMS भी मिलेंगे. इस प्लान की वैधता 15 दिन की होगी. बता दें की इस प्लान के द्वारा ग्राहक दिल्ली और मुंबई में फ्री कॉल नही कर पाएंगे. इसके लिए बीएसएनएल ने 171 वाले प्लान में दिल्ली और मुंबई के लिए फ्री कॉलिंग दी है.

बता दें की बीएसएनएल का 75 रूपये वाला प्लान एयरटेल के 99 वाले प्लान को टक्कर दे रहा है जिसमे 2 जीबी डेटा और असीमित कॉल दी जा रही है. बीएसएनएल का 75 रूपये वाला प्लान फिलहाल आंध्रप्रदेश और तेलंगना में jeevitha प्रीपेड प्लान के नाम से पेश किया गया है.

No comments

Powered by Blogger.