एयरटेल ने पेश किया 47 रूपये में फ्री कॉल और डेटा वाला सबसे सस्ता प्लान
हाल ही में टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने बेहद शानदार प्लान पेश किया है. जिसमे मात्र 47 रूपये की कीमत में फ्री कॉल और डेटा प्रदान किया जायेगा. बता दें की वोडाफ़ोन ने भी इसी कीमत में एयरटेल के जैसा ऑफर प्रदान कर रही है. इसके अलावा आईडिया ने 75 रूपये का सस्ता प्लान पेश किया है.एयरटेल का 47 रूपये वाला प्लान-
एयरटेल द्वारा 47 रूपये का पॉकेट-फ्रेंडली प्लान पेश किया गया है. जिसमे फ्री कॉल जो की अधिकतम 7500 सेकंड लोकल एसटीडी और नेशनल रोमिंग में इस्तेमाल की जा सकती है. इसके अलावा इस प्लान में 50 SMS और 500MB 2G/3G/4G डेटा प्रदान कराया जायेगा. इस प्लान की वैधता 28 दिन की होगी.
इसके अलावा इसी कीमत में वोडाफ़ोन भी 125 मिनट फ्री लोकल एसटीडी कॉल व 50 SMS औए 500 MB डेटा का ऑफर पेश किया है. वही आईडिया के 75 रुपये वाले प्लान में 1 जीबी डेटा और 300मिनट कॉलिंग व 100 SMS 28 दिन की वैधता के साथ प्रदान किये जायेंगे.
No comments