40 साल पहले खेला गया था भारत पाकिस्तान के बीच पहला वनडे, इस टीम ने दर्ज की थी 4 रन से रोमांचक जीत
सितम्बर में होने वाले एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर आमने सामने होंगी. दोनो टीमो के बीच यह 130 वा वनडे मैच होगा. वनडे क्रिकेट की तारीख में पहली बार दोनो टीमें 1 अक्टूबर 1978 को आमने सामने हुई थी. बीते 40 सालो में दोनो टीमो के बीच कुल 129 मुकाबले खेले गए है जिसमें पाकिस्तान ने 73 और भारत ने 52 में जीत हासिल की है.
भारत पाकिस्तान के बीच पहली द्विपक्षीय सीरीज़ 1978 में खेली गई थी. पहला मुकाबला मेजबान पाकिस्तान के क्वेटा के अय्यूब खान नेशनल स्टेडियम में खेला गया. जिसमें भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

भारतीय टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 7 विकेट खोकर 170 रन बनाये. टीम की तरफ से महिन्दर अमरनाथ ने 51, सुरेन्द्र अमरनाथ ने 37 और दिलीप वेंगेसकर ने 34 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली. पाक के लिए नवाज़ ने 3 और जमील ने 2 विकेट हासिल किए.
171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाक टीम ने माजिद खान और ज़हीर अब्बास की शानदार बल्लेबाजी के दम पर एक विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिए थे. ऐसे में पाक टीम की जीत आसान नज़र आ रही थी. लेकिन अमनाथ ने जहीर अब्बास को 26 के स्कोर पर बोल्ड कर दिया जिसके बाद पाकिस्तान ने 18 रन के भीतर ही माजिद खान (51), जावेद मियांदाद और मुश्ताक मोहम्मद जैसे बल्लेबाज गवां दिये.

नियमित अंतराल पर विकेट गवाने के बाद पाकिस्तान 40 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 166 रन ही बना सकी. और भारत ने पहला वनडे मैच 4 रन से जीतकर रिकॉर्ड रच दिया. इससे पहले भारतीय टीम ने 1952 में दोनो टीमो के बीच खेले गए पहले टेस्ट में भी पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी. हांलकी 3 मैचो की इस सीरीज़ में भारत को 2—1 से हार का सामना करना पड़ा.

No comments