Header Ads

धोनी और कोहली में से कौन् है टेस्ट का सर्वश्रेष्ठ कप्तान, देखिये रिकॉर्ड

Image result for virat kohli ms dhoni

भारतीय कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी के साथ साथ कप्तानी में भी आएं दिन नये रिकॉर्ड बना बना रहें है. नाघिंटम टेस्ट में जीत के साथ ही कोहली ने बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच जीतन के मामले में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

इस लेख में हम बात करने जा रहें विराट कोहली और महेन्द्र सिंह धोनी में से कौन सा खिलाड़ी टेस्ट का सर्वश्रेष्ठ कप्तान है. 

रिकॉर्ड में बेहतर कोहली
एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 60 मैच खेले है. इस दौरान टीम को 27 मैचो में जीत जबकि 18 मैचो में हार मिली हैं वहीं 15 टेस्ट ड्रा भी रहे हैं. धोनी की कप्तानी में जीत प्रतिशत 45 का रहा हैं. वही दूसरी बात करें विराट कोहली की तो उनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने 38 मैच खेले है जिसमें 22 जीते हैं और 7 हारे हैं 9 टेस्ट ड्रा रहे हैं. कोहली की कप्तानी में टीम का जीत प्रतिशत 56.26 हैं.


बल्लेबाजी में कोहली आगे
बात करे बल्लेबाजी की तो धोनी ने जहां बतौर कप्तान 60 मैचो में 40.64 की औसत से 3454 रन बनायें. वहीं कोहली अभी तक सिर्फ 38 मैचो में 66.03 की औसत से 3896 रन चुके हैं. यानी बल्लेबाजी के मामले में भी विराट कोहली धोनी से कहीं आगे है.

No comments

Powered by Blogger.