Header Ads

बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल जिसने पहली बार किसिंग सीन देकर कर दिया था अचंभित



देविका रानी भारतीय सिनेमा जगत की पहली एक्ट्रेस जो अपने जमाने से कहीं आगे की सोच रखने वाली अभिनेत्री थीं । जिस जमाने में महिलाऐं घर की चार दीवारो और घुंघटो में मुहं छिपायें रहती थी उस दौर में इस अभिनेत्री ने पर्दे पर अपनी अदाकारी और हुनर का जलवा दिखाया था । सिनेमा के इतिहास में देविका रानी का नाम अमर है । 30 मार्च 1908 को विशाखापट्टनम के वाल्तयेर में जन्मी देविका रानी का बचपन लंदन में बीता था । परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर उन्होने फिल्मो में काम करना शूरू किया ,उन्होने एक्टिंग के अलावा फिल्म प्रोडक्शन में भी अपने हुनर का लोहा मनवाया ।

इस फिल्म से मिली पहचान लोग कहने लगे ड्रीम गर्ल

देविका रानी को सबसे ज्यादा सराहना 1936 में प्रदर्शित हुई उनकी फिल्म ​अछुत कन्या से मिली । अशोक कुमार स्टारर इस फिल्म के सफलता के बाद देविका रानी को ड्रीम गर्ल के नाम से पहचाना जाने लगा ।

लिप टू लिप किस सीन देने वाली पहली एक्ट्रेस

स्ट्रगल के शूरूआती दिनो में इनकी मुलाकात फिल्म निर्माता हिमांशु रॉय से हुई जो उस वक्त मैथ्यू अर्नाल्ड की कविता “लाइट ऑफ़ एशिया ” के आधार पर एक फिल्म बनाकर काफी लोकप्रिय हो चुके थे । देविका से प्रभावित होकर उन्होने अपनी फिल्म कर्मा में उन्हे काम दे दिया । इस फिल्म में उन्होंने नायक की भूमिका स्वयं निभाई और नायिका के रूप में देविका का चुनाव किया | फिल्म में देविका ने हिमांशु के साथ लगभग चार मिनट तक “लिप टू लिप किस ” दृश्य देकर उस समय के समाज को अचम्भित कर दिया | हांलकी फिल्म को काफी आलोचनाऔ का सामना करना पड़ा और फिल्म को प्रतिबंध कर दिया गया ।

No comments

Powered by Blogger.