Header Ads

टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ शमी का रिकॉर्ड रहा है बेहद खतरनाक, 10 मैच में लिए है इतने विकेट

Image result for mohd shami test


इंग्लैंड की धरती पर गेंदबाजी से गदर मचाने वाले भारतीय तेज़ गेंदबाज मोहम्मद शमी आज अपना 28 साल के हो गए है. उत्तर प्रदेश के अमरोहा में जन्में शमी ने मौजूदा दौरे में 4 टेस्ट में अब तक 14 विकेट चटकाएं है. चौथे टेस्ट में टीम को भले ही हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन शमी ने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया. उन्होने तीसरी पारी में इंग्लैंड के 4 बल्लेबाजो को आउट किया.

इंग्लैंड के खिलाफ शमी का रिकॉर्ड सबसे खतरनाक
मोहम्मद शमी ने अपने टेस्ट करियर में 34 टेस्ट में 132 विकेट चटकाएं है. आपको जानकर हैरानी होगी की शमी का सबसे अच्छा रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ ही रहा है. शमी ने इंग्लैंड के खिलाफ 10 टेस्ट मैच खेले है जिसमें 36.48 की औसत से 29 विकेट हासिल किए है. इस दौरान उन्होने 316 ओवर की गेंदबाजी की है.

इसके शमी के बैट से इंग्लैंड के खिलाफ 140 रन भी निकले है. एक और हैरानी की बात यह है की शमी इंग्लैंड के खिलाफ एक अर्द्धशतक भी लगा चुके है. उनका उच्चतम स्कोर 51* रन है.

इंग्लैंड के अलावा शमी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 टेस्ट में 22 और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 टेस्ट में 21 विकेट चटकाएं है.



No comments

Powered by Blogger.