Header Ads

दिल से देहाती हैं एलिस्टर कुक, शादी के दिन दुल्हन के साथ ट्रैक्टर से हुए थे विदा




इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर एलिस्टर कुक ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा कर दी है. वे भारत के खिलाफ सीरीज़ के आखिरी मैच के बाद क्रिकेट को अलविदा कह देंगे. इंग्लैंड के सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाज एलिस्टर कुक मैदान पर अपने शानदार खेल के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहें.

घोड़ा-गाड़ी नहीं ट्रैक्टर पर हुए थे विदा
कुक ने 31 दिसम्बर 2011 को अपनी मॉडल गर्लफ्रेंड एलिस हंट से शादी की. इस शादी को कुक ने उस वक्त बेहद खास बना दिया जब वह अपनी दुल्हन को चर्च से घर ट्रैक्टर पर लेकर विदा हुए. और खास बात यह की ट्रैक्टर को कुक ने खुद ही ड्राइव किया था.



खुद को देहाती मानते है कुक
इंग्लैंड के ग्लूसेस्टर में जन्मे कुक खुद को दिल से देहाती मानते है. उनकी पत्नि एलिस एक किसान परिवार से ताल्लुक रखती है. उनके ससुराल में खेती—बाड़ी होती है, वह अक्सर वहां जाते है.



एलिस से ऐसे मिले कुक
कुक और एलिस की मुलाकात स्कूल के दिनो में हुई. दरअसल स्कूल के दिनो में कुक ने म्यूजिक स्कॉलरशिप जीती थी, इसी दौरान उनकी एलिस से मुलकाता हुई. धीरे धीरे मुलाकातो का यह दौर प्यार में बदल गया.

सबसे सफल बल्लेबाज
33 वर्षीय एलिस्टर कुक इंग्लैंड के सबसे सफल बल्लेबाज माने जाते है. उन्होने पहला पहला मैच भारत के ही खिलाफ खेला था. कुक ने अपने 12 साल के करियर में 160 टेस्ट खेले है जिसमें उनके नाम 12254 रन दर्ज है. वह लगातार सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले क्रिकेटर है.

No comments

Powered by Blogger.