Header Ads

इंग्लैंड की जीत के हीरो बने मोईन ने मैदान पर किया ऐसा नेक काम जीत लिया करोड़ो भारतीय का दिल




चौथे टेस्ट में इंग्लैंड की जीत के हीरो रहें आॅफ स्पिनर मोईन अली 9 विकेट चटकाकर भले हीं भारतीय टीम के लिए भले ही किसी विलेन से कम साबित न हुए हो. लेकिन मैदान में खेल भावना का शानदार परिचय देकर उन्होने करोड़ो भारतीय का दिल जीत लिया.

साउथम्पटन में खेले गए सीरीज़ के चौथे और निर्णायक मुकाबले में मोईन ने पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में 4 विकेट चटाकाकर भारतीय बैटिंग आॅर्डर की कमर तोड़ दी थी. इस मैच में मोईन की शानदार गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने 60 रन से जीत हासिल की.

मैन आॅफ द मैच रहें मोईन अली ने शानदार प्रदर्शन के अलावा, मैच के दौरान ऐसा नेक काम किया जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है. दरअसल मैच मे भारत का स्कोर 135 रन था और भारतीय टीम के पांच विकेट गिर चुके थे तो मैदान पर उस वक्त ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए आए. इसी दौरान पंत की जूतों की डोर खुल गई थी, पैड और थाई पहने बल्लेबाजो को जूतो की डोर बांधना बेहद मुश्किल होता है. ऐसे में मोईन अली ने खुद झुककर बांधा पंत के जूतो की डोर बांधी.



मोईन अली एक अनुभवी खिलाड़ी है जबकि ऋषभ पंत एक युवा खिलाड़ी है. पर अपने जूनियर खिलाड़ी के प्रति ऐसे प्रेम दिखाकर उन्होंने हर भारतीय का दिल जीत लिया. गौरतलब है की मोईन के शानदार प्रदर्शन के चलते इंग्लैंड सीरीज़ में 3—1 की विजय बढ़त बना चुका है.



No comments

Powered by Blogger.