मोईन अली के ये दो भाई भी है शानदार क्रिकेटर, एक रह चुका है इंग्लैंड का स्ट्राइक बॉलर

भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट में नौ विकेट चटकाकर मैन आॅफ द मैच बने मोईन अली पिछले 4 साल से इंग्लिश टीम का हिस्सा है. 31 वर्षीय मोईन अली इंग्लैंड के तरफ से 50 से अधिक टेस्ट मैच खेले चुके है. उन्होने कई मौको पर गेंद के अलावा बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाई है.
वैसे आपको जानकर हैरानी होगी की मोईन से पहले उनके एक भाई भी इंग्लिश टीम का हिस्सा रह चुके है. वह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि तेज़ गेंदबाज कबीर अली है. दरअसल कबीर अली, मोईन अली के चचेरे भाई है. दोनो भाई कांउटी में वर्कस्टशायर के लिए एक साथ खेल चुके है.
कभी इंग्लैंड के स्ट्राइक बॉलर थे कबीर
कबीर अली 2003 से 2006 तक इंग्लिश टीम का हिस्सा रह चुके है. राइट हैंड तेज़ गेंदबाज कबीर ने इस दौरान मैच तो ज्यादा नहीं खेले लेकिन उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा. 2005 चैम्पियन ट्रॉफी में तो वे टीम के स्ट्राइक बॉलर रहें. कबीर ने 14 वनडे मैच में 20 विकेट हासिल किए है. उन्होने इंग्लैंड के लिए एक टेस्ट मैच खेला है जिसमे उन्हे 5 विकेट मिले है.

ये है मोईन का तीसरा भाई
कबीर अली के अलावा मोईन अली का एक और भाई है, नाम है कादिर अली. लिस्टरशायर के लिए क्रिकेट खेलने वाले कादिर उनके सगे भाई है, वह मोईन 4 साल बड़े है. दांए हाथ शानदार बल्लेबाजो में शुमार कादिर लिस्टशायर के अलावा ग्लूस्टरशायर और वर्कविस्टरशायर के लिए खेल चुके है.

No comments