आखिरी टेस्ट में संगाकारा का ये शानदार रिकॉर्ड तोड़ना चाहेंगे एलिस्टर कुक

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज टेस्ट क्रिकेटर एलिस्टर कुक ने आखिरकार सन्यास की घोषणा कर दी है. भारत के खिलाफ 5 टेस्ट मैच की सीरीज़ के आखिरी मैच में वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे. लेकिन क्रिकेट को अलविदा कहने से पहले वह श्रीलंका के कुमार संगाकारा का यह शानदार रिकॉर्ड जरूर तोड़ना चाहेंगे.
जानिये क्या है यह रिकॉर्ड
एलिस्टर कुक ने 160 टेस्ट खेले है जिसमें उन्होने 44.38 की औसत से 12254 रन बनायें है. कुक टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विश्व के छठे खिलाड़ी है. उनसे आगे पांचवे स्थान पर श्रीलंका के कुमार संगाकारा है, जिन्होने 134 टेस्ट में 57.40 की औसत से 12400 रन बनायें है. यानी की अगर कुक आखिरी मैच में 147 रन और बना देंते है तो वह टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विश्व के पांचवे बल्लेबाज बन जायेंगे.
बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन
एलिस्टर कुक के नाम बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड है. उन्होने अपने 12,254 रन में से 11,627 रन ओपनिंग करते हुए बनायें है.
लगातार सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड
इसके अलावा एलिस्टर कुक टेस्ट क्रिकेट इतिहास के इकलौते ऐसे खिलाड़ी है जिन्होने अपने डेब्यू से लेकर आखिरी मैच तक कोई भी मैच मिस नहीं किया है. उनके नाम लगातार 160 टेस्ट खेलने का रिकॉर्ड है.
No comments