विश्वकप में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप 5 टीमें, जानिये भारत-पाकिस्तान में से कौन आगे
अगले साल इंग्लैंड/वेल्स में होने वाले विश्वकप का कार्यक्रम घोषित हो चुका है. इस टूर्नामेंट के सफर का आगाज़ 30 मई से होगा. भारतीय टीम अपना पहला मैच 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा. इस लेख में जानते है विश्वकप में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली 5 टीमें के बारे में—
पहले नम्बर पर है आॅस्ट्रेलिया
पांच बार की विश्व चैम्पियन आॅस्ट्रेलिया ने विश्वकप में सबसे ज्यादा मैच जीते है.1975 से 2015 तक कंगारू टीम ने 84 मुकाबले खेले है जिसमें 62 में जीत हासिल की है.
दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड
आॅस्ट्रेलिया के बाद दूसरे स्थान पर उसी के पड़ोसी देश न्यूजीलैंड की टीम है. 2015 विश्वकप की उपविजेता न्यूजीलैंड ने विश्वकप में 79 मैच खेले है, जिसमें से 48 में जीत हासिल की है.
तीसरे स्थान पर भारत
1983 और 2011 विश्वकप विजेता भारतीय टीम लिस्ट में तीसरे पायदान पर है. भारत ने 75 विश्वकप मुकाबलो में से 46 में विजय प्राप्त की है.
चौथे नम्बर पर वेस्टइंडीज और इंग्लैंड
लिस्ट में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड 41—41 जीत के साथ चौथे पायदान पर है. दो बार की विश्व चैम्पियन वेस्टइंडीज ने 71 मैच खेले है, वहीं इंग्लैंड ने 72 मैच खेले है.
पांचवे नम्बर पर पाकिस्तान
1992 विश्वकप चैम्पियन पाकिस्तान पांचवे पायदान पर है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने 71 विश्वकप मुकाबलो में से 40 में जीत हासिल की है.



No comments