Header Ads

भारत के लिए खेलने वाले 38वे मुस्लिम क्रिकेटर बनेंगे खलील अहमद, जानिये सबसे पहले खिलाड़ी का नाम



एशिया कप के लिए 16 सदस्यो वाली भारतीय टीम में बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज खलील अहमद को शामिल किया गया है. 20 वर्षीय खलील अहमद अंडर—19 और भारत ए टीम में अपना जलवा दिखा चुके है. इसी साल उन्होने सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर 10 मैच में 17 विकेट हासिल किए थे.

भारतीय क्रिकेट इतिहास के 38 वे मुस्लिम खिलाड़ी
खलील अहमद भारत के लिए खेलने वाले 38वे मुस्लिम क्रिकेटर होंगे. 1932 में डेब्यू करने वाले भारतीय क्रिकेट टीम में अब 37 ऐसे खिलाड़ी खेल चुके है. जिनका ताल्लुक मुस्लिम धर्म से रहा है. इनमें मंसूर पटौदी, अजहरूद्दीन, मोहम्मद कैफ, जहीर, इरफान पठान और मोहम्मद शमी प्रमुख है.

क्या टीम इंडिया के दूसरे ज़हीर खान बनेंगे खलील
राजस्थान के टांक में जन्में खलील अहमद जहीर खान के फैन है. वह बांए हाथ से जहीर के अंदाज में ही गेंदबाजी करते है. ऐसे में उनसे उम्मीद होगी की वह ज़हीर की तरह ही टीम इंडिया में जलवा दिखाएं.

20 साल में छठे तेज़ गेंदबाज
पिछले बीस साल में नज़र डाले तो भारत के लिए खेलने वाले मुस्लिम क्रिकेटर में वह छठे तेज़ गेंदबाज है. उनसे पहले मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, मूनाफ पटेल, इरफान पठान और जहीर खान टीम का हिस्सा बनें है.

पहले मैच में इन मुस्लिम क्रिकेटर ने किया था डेब्यू
1932 में खेले गए पहले टेस्ट में भारत के लिए 4 मुस्लिम क्रिकेटर ने डेब्यू किया था. इसमें मोहम्मद निसार, सैय्यद नज़ीर अली, सैय्यद वजीर अली और जहांगीर खान का नाम शामिल है. वैसे सबसे पहले मुस्लिम खिलाड़ी मोहम्मद निसार माने जाते है.

No comments

Powered by Blogger.