चौथे टेस्ट में हार के साथ भारत ने सीरीज़ भी गवांई, कोहली के नाम जुड़ा ये शर्मनाक रिकॉर्ड
साउथम्पटन में खेले जा रहें चौथे टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड ने शानदार वापसी करते हुए भारत को 60 रन से हरा दिया. मेजबान टीम के 245 रन के लक्ष्य के जवाब में भारतीय टीम 184 रन बनाकर पवेलियन लौट गई. इस हार के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज़ भी गवां दी है. सीरीज़ में अब इंग्लैंड की बढ़त 3—1 हो गई है.
मोईन की फिरकी में फंसे धुरंधर
स्पिन गेंदबाज मोईन अली ने 4 विकेट चटकाकर भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी. उन्होने विराट कोहली, आजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत और मोहम्मद शमी को आउट किया. मोईन ने पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में 4 विकेट समेत मैच में कुल 9 विकेट हासिल किए.
15 साल में फिर नाकाम
भारतीय टीम 15 साल में एक बार फिर चौथी पारी में 100 से अधिक का स्कोर बनाने में नाकाम रहीं. गौरतलब है की 2003 के बाद से भारतीय टीम ने एक बार भी चौथी पारी में 100 से अधिक का स्कोर बनाकर मैच नहीं जीता है.
फिर फ्लॉप हुए ये धुरंधर
चौथे टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजो का फ्लॉप शो फिर देखने को मिला. केएल राहुल, हार्दिक पांंड्या के अलावा शिखर धवन और ऋषभ पंत पूरी तरह से फेल साबित हुए. वहीं दूसरी पारी में पुजारा भी कुछ कमाल नहीं दिखा पायें.
सीरीज़ गवांकर कोहली ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
सीरीज़ में हार के साथ ही विराट कोहली के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है. वह पिछले 22 साल में इंग्लैंड के टेस्ट सीरीज़ गवांने वाले दूसरे कप्तान बन गये है. इसके अलावा वह 1932 से अब तक इंग्लैंड के सीरीज़ गवांने वाले भारत के 12वे कप्तान बन गएं है. इसके साथ वह भारत के ऐसे चौथे कप्तान है जो जिन्होने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज़ में 3 या उससे ज्यादा मैच गवांए है.

No comments