भारत में इन्टरनेट कहाँ से आता है

आज के इस आधुनिक दौर में इन्टरनेट के बिना जीवन की कल्पना करना बेहद मुश्किल है. इन्टरनेट हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन चुक है. भारत देश में इस समय 20 करोड़ से अधिक मोबाइल इन्टरनेट यूजर मौजूद है. भारत में पिछले 5 सालों में 2016 और 2017 में इन्टरनेट यूजर की संख्या दुगनी हो गयी है.
कैसे आता है भारत में इन्टरनेट
इन्टरनेट पर किस एक देश का मालिकाना हक नही है. बल्कि इसकी उत्पत्ति और उसमें होने वाली सभी खोजों के लिए देशों की सरकारों से लेकर निजी क्षेत्र, इंजीनियर्स, सिविल सोसाइटी के लोगों के अलावा और भी कई क्षेत्रों का सहयोग होता है. भारत या फिर अन्य किसी देश में इन्टरनेट सुविधा को पहुचाने के लिए ऑप्टिकल फाइबर का इस्तेमाल किया जाता है.
इन्टरनेट को ऑप्टिकल फाइबर पाइपों द्वारा एक देश से दुसरे देश तक उपलब्ध कराया जाता है. इन्टरनेट कराने वाली विभिन्न कंपनीज समुन्द्र में ऑप्टिकल फाइबर को बिछाकर इन्टरनेट को एकदेश से दयरे देश तक जोडती है.बता दें की वर्तमान में अमेरिका पर इन्टरनेट का दबदबा अधिक माना जाता है क्योकि इन्टरनेट डोमेन एड्रेस उपलब्ध कराने वाली कंपनी आईकैन अमेरिका में स्तिथ है.
No comments