Header Ads

इन्टरनेट का मालिक कौन है

Image result for internet owner

आज के दौर में इंटरनेट लोगों की एक ऐसी जरूरत बन गया है. जिसके बिना कल्पना करना भी मुश्किल है. एक समय था जब भारत जैसे देश में मोबाइल यूजर इन्टरनेट के बारें में जानते तक नही थे. और आज के समय में इन्टरनेट लोगों की रोजमर्रा की जरूरत बन गया है.

इन्टरनेट की शुरुआत से लेकर आज तक इसमें जमीन-आसमान का फर्क आ गया है. वर्तमान समय में सभी सरकारी दस्तावेज और लोगों की निजी जानकारी इन्टरनेट की वर्चुअल ताकों पर मौजूद है. अब ये बात सोचने वाली की इन्टरनेट का मालिक कौन है. अगर इन्टरनेट किसी देश के या व्यक्ति के पास हो तो वह कितना अमीर हो सकता है. लेकिन सच्चाई ये है की इन्टरनेट का कोई एक मालिक नही है. इन्टरनेट की उत्पत्ति और नयी खोज में कई सरकारों और विभिन्न इंजिनियर्स और विभिन्न क्षेत्रों के लोगों का सहयोग शामिल है.

अमेरिका का है इन्टरनेट पर दबदबा
इन्टरनेट के वेबसाइट डोमेन उपलब्ध कराने वाली कंपनी आईकैन (इंटरनेट कॉरपोरेशन फॉर असाइंड नेम्स एंड नंबर्स) और अन्य कई कंपनी अमेरिका में स्तिथ है. जिससे माना जाता है की इन्टरनेट पर अन्य देशों के मुकाबलें अमेरिका का दबदबा अधिक है. हालाकि इन्टरनेट गवर्नेस ने इसके लिए ऐसी व्यवस्था की मांग की है जिससे इन्टरनेट सभी सरकारों के नियंत्रण में रहे.

No comments

Powered by Blogger.