Header Ads

क्या होगा अगर 1 दिन के लिए इन्टरनेट बंद हो जाए

Image result for internet closed

आज के दौर में इंटरनेट लोगों की एक ऐसी जरूरत बन गया है. जिसके बिना कल्पना करना भी मुश्किल है. एक समय था जब भारत जैसे देश में मोबाइल यूजर इन्टरनेट के बारें में जानते तक नही थे. और आज के समय में इन्टरनेट लोगों की रोजमर्रा की जरूरत बन गया है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा की अगर पूरी दुनिया में के दिन के लिए इन्टरनेट बंद हो जाए तो क्या होगा.

सुनकर आप थोडा चौकं गये होगे लेकिन अगर एक दिन के लिए भी इन्टरनेट बंद हो जाए तो इससे दुनिया भर के आधे काम रुक जायेंगे. भारत में लगभग ज्यादतर काम इन्टरनेट द्वारा होते है. अगर इन्टरनेट की सुविधा 1 दिन के लिए थप हो जायें तो इससे कई क्षेत्रो पर बुरा असर पड़ेगा. इसके सबसे बुरा असर ऑनलाइन लेन-देन पर पड़ेगा.

भारत में हर रोज लाखों ऑनलाइन ट्रांजक्शन इन्टरनेट के माध्यम से किये जाते है. इसमें बैंक और ग्राहकों द्वारा इसके इस्तेमाल किया जा रहा है. वही इन्टरनेट बन्द होने से लोगों की सोशल जीवन पर इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है. एक सर्वे के मुताबिक आज के समय में लोग इस कदर सोशल जीवन में खो चुकें है. की वे अपने सामाजिक जीवन से कोसों दूर है.

भारत में इन्टरनेट सर्विस कई बंद की जा चुकी है. जिससे यातायात और ऑनलाइन लेन-देन पर काफी प्रभाव पड़ा है. हाल ही में राजस्थान में आरक्षी परीक्षा के दौरान इन्टरनेट सुविधा को पूरे राज्य में 2 दिन के लिए बाधित किया गया. इसके अलावा साम्प्रदायिक दंगों के दौरान भारत में इन्टरनेट सुविधा प्रभावित इलाकों में बन्द की जा चुकी है.

No comments

Powered by Blogger.