मोबाइल में चलाए डीडी फ्री डिश

आज इस आधुनिक दौर में स्मार्टफोन लोगों की रोजमर्रा की जरूरत बनता जा रहा है. जहाँ पहले कोई फिल्म या टीवी सीरियल देखने के लिए टीवी का सहारा लेना पड़ता था वही आज स्मार्टफोन द्वारा आसानी से इन्टरनेट पर कोई भी फिल्म या सीरियल देखा जा सकता है. लेकिन कभी - कभी इन्टरनेट ना होने की वजह से आप इससे चूक जाते है.
लेकिन अब आप बिना इन्टरनेट के अपने मोबाइल पर टीवी का मजा उठा सकते है. दरअसल इसके लिए आपको सेट टॉप बॉक्स का इस्तेमाल कर अपने मोबाइल पर सभी टीवी चैनल देख सकेंगे. डीडी फ्री डिश पर इस समय 150 से अधिक मुफ्त चैनल दिखाए जा रहें है. जिनका कोई भी शुल्क नही लिया जा रहा है.
आप इन चैनल को डीडी फ्री डिश के माध्यम से अपने मोबाइल पर बिना किसी इन्टरनेट के देख सकेंगे. इसके लिए आपको डीडी फ्री डिश सेट टॉप बॉक्स को अपने स्मार्टफोन से जोड़ना होगा. इसके लिए आपको मार्किट या फिर ऑनलाइन ई - कॉमर्स साईट अमेज़न से Easycap जो की ऑडियो और वीडियो को सीधे आपके टीवी से जोड़ता है. खरीदना होगा. इसकी कीमत 537 रूपये है. जिसके बाद आप आसानी से अपने फोन को सेट टॉप बॉक्स से कनेक्ट कर टीवी का मजा बिना इन्टरनेट के उठा सकेंगे.
No comments