Header Ads

12 साल तक बिजली के बिल से आजादी, आ गया नया डिवाइस

Image result for hans power bank

पिछले साल 2017 में हंस नाम की कंपनी ने भारत में अपने पोर्टेबल सोलर डिवाइस हंस पॉवरपैक 300 के लांच करने की घोषणा की थी. जो की फिलहाल भारतीय बाजार में उपलब्ध है लेकिन इसके बारें में काफी लोग नही जानते है. हंस पॉवरपैक एक ऐसी डिवाइस है जो इलेक्ट्रसिटी प्रोडक्शन और स्टोर का काम करता है.

Related image

हंस का पॉवर पैक 300 सोलर उर्जा से इतनी बिजली पैदा करता है की इससे कई पंखे, बल्ब और टीवी के साथ अन्य काम किये जा सकते है. हंस पॉवर पैक को दो वेरियंट में लांच किया गया है. जिनमे 130 घंटे वाले वेरियंट की कीमत करीब 10,000 रूपये जबकि 300 घंटे वाले पॉवर पैक डिवाइस की कीमत 14,000 रूपये रखी गयी है.

बता दें की इस पॉवर पैक की गारंटी पूरे 12 साल की है. यानी आप पूरे 12 साल तक बिजली के बिल से मुक्त हो जायेंगे. भारत के रहने वाले अरबपति उधमी व समाजसेवी मनोज भार्गव ने बताया की इस पॉवर पैक का निर्माण ग्रामीण इलाकों में बिजली की कटौती से निजात दिलाने के लिए किया गया है. इससे ग्रामीण इलाके में रहने वाले लोगों को बिजली के भारी भरकम बिल से आजादी मिल सकेगी.

No comments

Powered by Blogger.