आईडिया दे रहा है 28 दिन वाला प्लान सिर्फ 24 रूपये में
टेलिकॉम मार्किट में जिओ कंपनी सस्ते और किफायती ऑफर के लिए जानी जाती है. लेकिन इस बार आईडिया ने जिओ से भी सस्ता ऑफर ग्राहकों के लिए पेश किया है. आईडिया के इस ऑफर की कीमत जिओ के सबसे सस्ते प्लान की आधी है. बता दें की जिओ के 28 दिन वाले प्लान की कीमत 49 रूपये है.
लेकिन आईडिया मात्र 24 रूपये के रिचार्ज पर 28 दिन की वैधता के साथ कई सारे बेनिफिट उपलब्ध रहा है. अगर आप आईडिया ग्राहक है तो आप 24 रूपये के रिचार्ज मात्र से 500 MB डेटा और 100 SMS का लाभ उठा सकते है. बता दें की इस प्लान की वैधता 28 दिन की है.
दूसरी टेलिकॉम कंपनी की बात करें तो एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए 47 रूपये की कीमत वाला प्लान पेश किया है जिसमे 28 दिन के लिए 50MB डेटा दिया जा रहा है. वही बात करें जिओ की तो जिओ के 49 वाले प्लान में 28 दिनों के लिए 1 जीबी डेटा दिया जा रहा है. जिसकी वैधता 28 दिन की है.
No comments