एयरटेल के इस प्लान से जिओ को लगा तगड़ा झटका, 117 जीबी डेटा के साथ 10 जीबी अतिरिक्त डेटा भी

महज 2 सालों में जिओ ने टेलिकॉम सेक्टर में बड़े बदलाव कराए है. जहाँ पहले कस्टमर्स को कंपनी के महंगे डेटा प्लान्स और कॉलिंग वाउचर लेने पड़ते थे.वही जिओ के आने के बाद सस्ते प्लान्स कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए जा रहें है. हाल ही में जिओ को टक्कर देने के लिए टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने बेहद दमदार प्लान पेश किया है.
एयरटेल द्वारा इस प्लान के अनतर्गत प्रतिदिन 1.4 जीबी डेटा साथ ही लोकल और नेशनल कॉल और इनकमिंग व आउटगोइंग कॉल मुफ्त दी जायेंगी. इस प्लान में प्रतिदिन 100 लोकल और एसटीडी SMS भी दिए जायेंगे. प्लान में अधिकतम 117.6 जीबी डेटा दिया जायेगा.
लेकिन एयरटेल इस प्लान के साथ 10 जीबी अतिरिक्त डेटा भी उपलब्ध कराएगी. इस प्लान की वैधता 84 दिन की होगी. वही बात करें जिओ के 84 दिन वाले प्लान की तो जिओ द्वारा अधिकतम 126 जीबी डेटा इस प्लान तहत दिया जा रहा है. साथ ही कॉल पूरी तरह से मुफ्त होंगी. इन दोनों ही कंपनी के प्लान के कीमत 399 रूपये है.
No comments