टीम इंडिया में धमाल मचाने को तैयार ये खतरनाक गेंदबाज, एशिया कप में करेगा डेब्यू
15 सिंतबर से यूएई में होने जा रहें एशिया कप के लिए भारतीय टीम घोषित कर दी गई है. 16 सदस्यो वाली टीम में एक नया चेहरा खलील अहमद शामिल किए गये है. 20 वर्षीय खलील अहमद पहली बार 2016 अंडर—19 विश्वकप में शानदार गेंदबाजी चलते चर्चा में आएं थे. इसी साल उन्हे आइपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा है.
शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम
खलील अहमद ने इसी साल सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होने 10 मैचों में 15.53 की औसत व 13.77 के स्ट्राइक रेट से कुल 17 विकेट हासिल किये थे. इस दौरान उनका इकॉनमी रेट मात्र 6.77 का रहा.

सिर्फ 2 प्रथम श्रैणी मैच खेले है खलील ने
खलील अहमद ने सिर्फ 2 प्रथम श्रैणी मैच खेले है. ऐसे बहुत कम गेंदबाज रहें है जिन्होने इतने कम मैच खेलकर टीम में जगह बनाई हो. खलील राजस्थान के लिए खेलते है वह 17 लिस्ट ए करियर के मैच में 28 विकेट हासिल कर चुके है.

आइपीएल में जमकर बरसा था पैसा
खलील अहमद आइपीएल में दिल्ली डेयर डेविल्स का हिस्सा रह चुके है. उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए इसी साल हैदराबाद ने उन्हे 3 करोड़ रूपये की मोटी रकम देकर खरीदा था. उनका बेस प्राइज 20 लाख था.

द्रविड के शार्गिद, ज़हीर के है फैन
तेज़ गेंदबाज खलील अहमद प्रतिभा राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में सामने आई है. द्रविड़ के कोच रहते वह अंडर—19 और इंडिया ए टीम खेल चुके है. इसके अलावा 2017 आइपीएल में जब वह दिल्ली डेयर डेविल्स का हिस्सा थे उस वक्त द्रविड़ टीम के मेंटर थे. खलील जहीर खान के बड़े फैन है वह उनकी कप्तानी दिल्ली डेयर डेविल्स के लिए खेल चुके है.
No comments