5 युवा मुस्लिम क्रिकेटर जिन्हे टीम में मौका मिले तो मचा सकते है धमाल, नम्बर 1 सबका फेवरेट

पिछले दो दशक में भारतीय क्रिकेट टीम में कई ऐसे मुस्लिम खिलाड़ी शामिल हुए है. जिन्होने शानदार प्रदर्शन के दम पर न केवल अपनी पहचान बनाई है बल्कि देश का गौरव भी बढ़ाया है. जहीर खान, मोहम्मद कैफ, इरफान पठान, वसीम ज़ाफर, यूसुफ पठान, मूनाफ पटेल और मोहम्मद शमी इन्ही में से एक है.
इस लेख में हम 5 ऐसे युवा मुस्लिम क्रिकेटर के बारे में बात करने जा रहें है. जो घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहें है. ये युवा खिलाड़ी टीम इंडिया में अपना जलवा दिखाने को बेताब है. अगर मौका मिलता है तो धमाल मचा सकते है.
खलील अहमद
18 वर्षीय खलील अहमद 2016 विश्वकप में चर्चा में आएं. बांए हाथ के तेज़ गेंदबाज खलील आइपीएल में दिल्ली डेयर डेविल्स का हिस्सा रहें. लेकिन उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हे इसी साल सनराजर्स हैदराबाद ने खरीदा लिया. राजस्थान के टॉंक में जन्मे खलील राजस्थान के लिए रणजी खेलते है.

औवेश खान
दिल्ली डेयर डेविल्स के तेज़ गेंदबाज औवेश खान अपनी खतरनाक गेंदबाजी से काफी प्रभावित कर चुके है. औवेश 150 किमी की रफ्तार से गेंद फेंकने में माहिर है. 2016 अंडर—19 विश्वकप में उन्होने बेहतरीन गेंदबाजी का नमूना पेश किया था. 19 वर्षीय औवेश को इनस्विंग, आॅउटस्विंग दोनो में महारत हासिल है.

मोहम्मद सिराज़
राइट हैंड मीडियम पेसर सिराज़ ने 2017 में डेब्यू किया. वह टीम इंडिया के लिए केवल 3 मैच ही खेल पायें है. जिसमें उन्होने तीन विकेट भी हासिल किए है. सिराज़ पहली बार चर्चा में आएं 2016 रणजी ट्रॉफी के दौरान जब उन्होने हैदराबाद के लिए 41 विकेट चटकाएं. 2017 में वह आइपीएल टीम हैदराबाद का हिस्सा थे, लेकिन उनके शानदार प्रदर्शन की वजह से 2018 में 2.6 करोड़ की बोली के साथ उन्हे आरसीबी ने खरीदा.

फैज फज़ल
32 वर्षीय फैज फज़ल एक मंझे हुए बल्लेबाज है. वह रणजी में महाराष्ट्र के लिए खेलते है. फैज फज़ल को टीम इंडिया की तरफ से सिर्फ एक वनडे मैच खेलने का मौका मिला जिसमें उन्होने नाबाद 55 रन बनायें. बावजूद इसके उन्हे दोबारा मौका नहीं मिला. फज़ल घेरलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहें है. ऐसे में उन्हे एक बड़े मौके की दरकार है.

सरफराज़ खान
20 वर्षीय सरफराज़ ने बेहद कम समय में ही अपनी एक अलग पहचान बना ली है. सरफराज आइपीएल की रॉयल चैलेन्जर्स बेंगलूरू का हिस्सा है. टी—20 में उनका स्ट्राइक रेट 144 से भी अधिक है. वह अंडर—19 टीम के अलावा मुम्बई के लिए रणजी खेलते है.

No comments