Header Ads

सचिन, सहवाग को पछाड़ा लेकिन इस भारतीय का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सके कोहली

Related image

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने साउथम्पटन टेस्ट के दूसरे दिन 7 रन बनाते ही एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर​ लिया. दरअसल कोहली टेस्ट क्रिकेट में 6 हज़ार रन पूरे करने वाले भारत के दसवें बल्लेबबाज गयें है.

सचिन, सहवाग को पछाड़ा
विराट कोहली ने सब तेज़ छह हज़ार रन पूरे करने के मामले में भारत के कई दिग्गज खिलाड़ियो को पीछे छोड़ दिया है. कोहली ने 119 पारीयो में 6 हज़ार रन पूरे किये. जबकि सचिन तेन्दुलकर ने 120, वीरेन्द्र सहवाग ने 123 और राहुल द्रविड ने 125 पारीयो में यह कारनामा किया था.

इस दिग्गज से पिछड़े कोहली
कोहली ने तेजी से रन बनाने के मामले में सचिन, सहवाग और द्रविड़ को तो पिछे छोड़ दिया, लेकिन सुनील गावस्कार से पीछे रह गये. गावस्कर ने यह कारनामा 117 पारीयो में किया था.

एक और रिकॉर्ड पर नज़र
कोहली 6 हज़ार रन बनाने वाले विश्व के 66वे बल्लेबाज बन गये है. अगर वह 41 रन और बना लेते है तो टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वह भारत के ​ही विश्वनाथ का रिकॉर्ड तोड़ देंगे.

No comments

Powered by Blogger.