Header Ads

वनडे में अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, आॅस्ट्रेलिया, भारत और पाक को पछाड़ कर बनाया ये रिकॉर्ड


अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में अफगानिस्तान ने आयरलैंड से हारकर भी शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. सिविल क्रिकेट ग्रांउड में खेले गए इस मुकाबले में आयरलैंड ने 3 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज़ 1—1 से बराबर कर ली.

100 वनडे खेलने का बनाया रिकॉर्ड
अफगानिस्तान टीम वनडे में 100 मैच खेलने वाली विश्व की 14वी टीम बन गई है. अफगानिस्तान से पहले आॅस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, भारत, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, जिम्बावे, बांग्लादेश, केन्या, आयरलैंड, स्कॉटलैंड यह कारनामा कर चुकी है.

सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली एशियन टीम
अफगानिस्तान प्रथम 100 मैच में सबसे ज्यादा जीत हासिल करने वाली एशियन टीम बन गई है. अफगानिस्तान ने 100 मैच में से 52 में जीत दर्ज की है. जबकि 46 में उसे हार का सामना करना पड़ा, दो मैच बेनतीजा रहें है.

इस लिस्ट में उसने भारत और पाकिस्तान को बहुत पीछे छोड़ दिया है. भारत ने प्रथम 100 मैच में से 40 में जीत हासिल की थी. जबकि पाकिस्तान को 42 में जीत मिली थी. इसके अलावा श्रीलंका ने 20 और बांग्लादेश ने केवल 6 मैच ही जीते थे.

आॅस्ट्रेलिया भी पीछे
प्रथम 100 मैच में जीत हासिल करने के मामले में आॅस्ट्रेलिया भी अफगानिस्तान से पीछे रह गई है. आॅस्ट्रेलियाई टीम ने पहले 100 मैच में से 45 में जीत हासिल की थी. जबकि अफगानिस्तान 52 जीत के साथ उससे बहुत आगे है.

No comments

Powered by Blogger.