अब जिओ में बार-बार रिचार्ज की समस्या से छुटकारा, जिओ का 360 दिनों वाला धांसू प्लान

वर्तमान समय में जिओ एकमात्र ऐसी कंपनी बनी हुई है जो अपने ग्राहकों को सबसे सस्ते ऑफर उपलब्ध करा रही है. एक समय था जब सिम की वैधता, कॉल रेट, इन्टरनेट डेटा, और SMS जैसी सर्विसेज का लाभ उठाने के लिए रिचार्ज कराना होता है. जो जेब पर काफी भारी पड़ता था.
लेकिन आज जिओ की बदौलत टेलिकॉम के क्षेत्र में इन सभी के दाम ना के बराबर रह गये है. जहाँ पहले 300 रूपये में सिर्फ इन्टरनेट प्लान 1 माह के लिए मिलता था. आज इस कीमत में सभी सुविधाएँ आसानी से मिल रही है. जिओ के कारण अन्य टेलिकॉम कंपनी को अपने महंगे प्लान को सस्ता करना पड़ा है.
आसन शब्दों में ये कह सकते है की जिओ के ग्राहकों के लिये हर दिन त्योहारों की तरह होता है. सस्ते ऑफर ही नहीं बल्कि जिओ ने अपने ग्राहकों को मुफ्त डेटा भी उपलब्ध कराया है. इस बार जिओ ने अपने ग्राहकों को बार - बार रिचार्ज करने की समस्या से निजात दिलाने के लिए 360 दिन की वैधता वाला प्लान पेश किया है.
इस प्लान में 360 दिन यानी करीब 1 साल के लिए 350जीबी डेटा दिया जायेगा. लम्बी अवधि वाले इस प्लान का इस्तेमाल आप बिना किसी डेली लिमिट के साथ कर सकेंगे. इस प्लान में डेटा के साथ साथ फ्री असीमित कॉल और 100 SMS भी मिलेंगे. इस प्लान के बारें में आपकी क्या राय है.
No comments