लगातार 5 टेस्ट में टॉस जीतने वाले विश्व के 5 कप्तान, लिस्ट में एक भारतीय भी

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैच की सीरीज़ के आखिरी मैच में टॉस गवांकर भारतीय कप्तान के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया है. दरअसल कोहली लाला अमरनाथ और कपिल देव के बाद तीसरें ऐसे भारतीय कप्तान बन गये है जिन्होने 5 टॉस लगातार गवांए है. इस बात पर जान लेते है विश्व के उन 5 कप्तानो के बारे में जिनके नाम 5 टेस्ट में लगातार टॉस जीतने का रिकॉर्ड है.
जॉन गोडार्ड
वेस्टइंडीज के जॉन गोडार्ड ने 1948-49 में भारत के खिलाफ 5 टेस्ट मैचो की सीरीज़ के सभी मैचो में टॉस जीता था. उस वक्त भारतीय टीम के कप्तान लाला अमरनाथ थे.
क्लाइव लॉयड
वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान क्लाइव लॉयड ने 1948-49 में यह कारनामा किया था. यह कारनामा उन्होने भारत के खिलाफ किया, उस समय भारतीय टीम का नेतृत्व कपिल देव ने किया था.
मार्क टेलर
आॅस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क टेलर ने 1998-99 में इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के दौरान ये कारनामा किया था.
रूट जोए
इंग्लैंड के युवा कप्तान जोए रूट मौजूदा भारत—इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ के सभी 5 मैचो में टॉस जीत चुके है. ऐसा करने वाले रूट इंग्लैंड के पहले कप्तान बन गए है.
नवाब पटौदी
इस लिस्ट में एकमात्र भारतीय कप्तान मंसूर अली खान उर्फ नवाब पटौदी है. जिन्होने इंग्लैंड के खिलाफ 1963-64 में 5 टेस्ट की सीरीज़ के हर मैच में टॉस अपने नाम किया था. उस समय इंग्लैंड के कप्तान माइक स्मिथ थे.

No comments