Header Ads

कोई है इंजीनियर तो किसी ने की है वकालत, जानिये कितने पढ़े लिखे है ये पाकिस्तानी क्रिकेटर




क्रिकेट में मैदान पर विरोधी टीमों के छक्के छुड़ाने देने वाले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी कई मौको पर अपनी कमज़ोर अंग्रेजी को लेकर चर्चा का विषय रहें है. हांलकी ऐसा नहीं है की पाकिस्तान टीम में पढ़े लिखे क्रिकेटर नहीं है. इस लेख में हम आपको पाकिस्तान के ऐसे खिलाड़ियो के बारे में में बताने जा रहें जो पढ़ाई के मामले में भी चैम्पियन है.

इमरान खान
क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान मौजूदा समय में पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान रहे इमरान खान विश्व के सबसे पढे लिखे क्रिकेटरो में गिने जाते है. वह आॅक्सफोर्ड यूनिवसिर्टी से पढ़े हुएं है. इमरान ने पॉलिटिक्स, इकॉनोमी और फ्लॉस्फी की पढ़ाई की है.

मिस्बाह उल हक
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और बेहतरीन बल्लेबाज रहें मिस्बाह उल हक के नाम कई शानदार रिकॉर्ड है. मिस्बाह ने पोस्ट ग्रेजुएशन किया है, वह लाहौर यूनिवर्सिटी आॅफ मैनेजमेंट एंड टेक्नालॉजी एमबीए कर चुके है.

रमीज़ रज़ा
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर रमीज रज़ा एक शानदार बल्लेबाज रहें है. मौजूदा समय में वह एक शानदार इंग्लिश कमेंटेटर भी है. रमीज़ ने पंजाब यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई की है.

सईद अनवर
मैदान पर विरोधियो के छक्के छुड़ाने में माहिर सईद अनवर पाकिस्तान के सबसे पढ़े लिखे क्रिकेटर माने जाते है. उन्होने एनईडी यूनिवसिर्टी से सिविल में इंजीनियरिंग की है.

यासिर हमीद
लम्बे समय से टीम से बहार चल रहें पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज यासिर हमीद एक अच्छे बल्लेबाज गिने जाते है. उन्होने वकालत (एलएलबी) की तालिम हासिल की है.



No comments

Powered by Blogger.