पहले टेस्ट में इंग्लैंड की जीत का हीरो ये खिलाड़ी, भारत के फिर बन सकता है खतरा, जानिये वजह
साउथहैम्पटन में खेले जा रहें चौथे टेस्ट के पहले दिन मेजबान टीम 246 रन पर आॅल आउट हो गई. भारतीय गेंदबाजो के सामने जहां इंग्लैंड के शूरूआती और मध्यक्रम के बल्लेबाज रन बनाने में नाकाम रहें तो वहीं 20 वर्ष के इस खिलाड़ी ने एक बार फिर अपनी शानदार बल्लेबाजी का जलवा दिखाया.
जूझारू पारी खेलकर इंग्लैंड को उभारा
एक समय लग रहा था की टीम 150 के आसपास आॅल आउट हो जायेगी. लेकिन 86 रन पर 6 विकेट गवां चुकी मेजबान टीम के लिए कुरैन संकटमोचन बनकर उभरे. उन्होने 78 रन की पारी के दौरान मोईन अली (40) के साथ सातवें विकेट लिए 91 रन, व ब्रॉड (17) के साथ नौवें विकेट लिए 63 रन की साझेदारी की.
पहले मैच में भारत के लिए कहर बने थे कुरैन
सैम कुरैन पहले मैच में भारत पर कहर बनकर टूटे थे. उन्होने 5 विकेट लेने के साथ ही दोनो पारीयो में 87 रन भी बनायें थे. कुरैन ने पहले मैच की पहली पारी में भी अर्द्धशतक लगाकर टीम को संकट से उभारा था वैसे ही चौथे टेस्ट मे किया.
इंग्लैंड के लिए लकी रहें है कुरैन
इस सीरीज़ के तीसरे मैच में कुरैन टीम का हिस्सा नहीं थे. जिसमें इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा है. इससे पहले खेले गए दोनो मुकाबलो में वह टीम के लिए लकी रहें हैं.
अब तक शानदार प्रदर्शन
कुरैन ने इस सीरीज़ की 4 पारीयो में 63, 24, 40 और 78* रन समेत कुल 51.25 की औसत से 205 रन बनायें है. वहीं वह अब तक 6 विकेट भी हासिल कर चुके है.

No comments