जब हेलमेट में बांउसर लगने पर रोने लगा था ये खिलाड़ी, कराटे में है ब्लैक बेल्ट

30 वर्षीय आंजिक्य मधुरकर रहाणे ने केवल अच्छे बल्लेबाज है बल्कि मौका मिलने पर उन्हेाने बाखूब कप्तान का दायित्व भी निभाया है. महाराष्ट्र के अश्विनी में जन्में रहाणे आइपीएल में राजस्थान फ्रेंचायज़ी के कप्तान है. मैदान पर शांत नज़र आने वाले रहाणे की निजि जिंदगी काफी इंटरेस्टिग है. जानते है उनसे जुड़ी कुछ मज़ेदार बातें.
कराटे में है ब्लैक बेल्ट
आपको जानकर हैरानी होगी की रहाणे क्रिकेट के अलावा कराटे में चैम्पियन है. वह एक बेहतर क्रिकेटर तो हैं ही, साथ ही वह कराटे में ब्लैक बेल्ट भी हासिल कर चुके हैं.

जब बांउसर से डर कर रोने लगे रहाणे
रहाणे को क्रिकेट का शौक बचपन से ही रहा है. जब वह 8 बरस के थे तो मुंबई में एक घरेलू मैच के दौरान उनका सामना अपने से एक दोगुनी उम्र के गेंदबाज से हुआ. उस गेंदबाज ने ओवर की पहली गेंद पर बाउंसर मारा जो रहाणे के हेलमेट से टकरा गई. गेंद इतनी तेज लगी थी कि रहाणे रोने लगे थे, लेकिन उसके बाद अगली 5 गेंदों में रहाणे ने उसी बॉलर को 5 चौके जड़ डाले थे.

पड़ोसन से रचाई शादी
रहाणे की लवस्टोरी भी कम मज़ेदार नहीं है. 2014 में उन्होने अपने पड़ोस में रहने वाली राधिका से शादी की. यह शादी अरेंज भी दी और लव मैरिज भी. क्यूकिं रहाणे और राधिका पहले से ही एक दूसरे का जानते थे. लेकिन यह रिश्ता दोनों परिवारों की सहमति से हुआ था.
रहाणे ने 44 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी मुकाबले खेले है. जिसमें उनके नाम 6 हज़ार से अधिक रन दर्ज है. उन्होने टेस्ट में 9 शतक लगायें है.
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें। और नीचे दिये गये फॉलो बटन को दबाना बिल्कुल न भूलें ।
No comments