Header Ads

विश्वकप में भारत और पाकिस्तान में से किस टीम का रिकॉर्ड रहा है ज्यादा बेहतर, देंखे आकंड़े



भारत और पाकिस्तान क्रिकेट जगत की दो ऐसी प्रतिद्वन्दी टीमें है जिनके हर एक मैच में रोमांच अपने चरम पर होता है. 2019 इंग्लैंड में होने वाले विश्वकप में ये दोनो टीमें एक बार फिर से आमने सामने होंगी. विश्वकप मे यह छठां मौका होगा जब दोनो टीमें एक दूसरे के खिलाफ ज़ोर आज़माइश करती नज़र आयेंगी. वैसे विश्वकप में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ तो सभी मुकाबलो में हार का मुंह देखना पड़ा. लेकिन यहां बात कर रहें है दोनो टीमों के विश्वकप प्रदर्शन के बारे में .

विश्वकप में पाकिस्तान का रिकॉर्ड
पहले बात करते है पाकिस्तान क्रिकेट टीम की, क्यूंकि 1975 विश्वकप का पहला मैच इसी टीम ने खेला था. पाकिस्तान ने 1975 से 2015 तक कुल 71 मैच खेले है. जिसमें 40 में जीत दर्ज की है, जबकि 29 में हार का सामना करना पड़ा है. इस दौरान 2 मुकाबले रद्द रहें है.


पाकिस्तान टीम कुल 6 मर्तबा सेमीफाइनल में पहुंची है 1979, 1983, 1987, 1992, 1999 और 2015 जिसमें 1992 में वह चैम्पियन बनी है, और 1999 मे उसे उपविजेता के रूप में संतोष करना पड़ा है. वहीं तीन मौको ऐसे भी आएं है जब उसे पहले रांउड से ही बहार होना पड़ा है. ऐसा 1975 के अलावा 2003 और 2007 में हुआ है.


विश्वकप में भारत का रिकॉर्ड
टीम इंडिया 1975 से 2015 तक 74 मैच खेल चुकी है. जिसमें 46 में जीत दर्ज की है और 26 में हार का सामना किया है, जबकि एक मुकाबला रद्द रहा है.



बात करें विश्वकप में पोजिशन की तो भारतीय टीम ने 1983, 1987, 1996, 2003, 2011 और 2015 में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है. इसमें 1983 और 2011 दो मौके ऐसे आएं जब टीम ने खिताब पर कब्जा जमायां है. वहीं 2003 में उपविजेता रहीं. इस दौरान 1975, 1979, 1992 और 2007 में भारतीय टीम ग्रुप स्टेज से ही बहार हो गई थी.

No comments

Powered by Blogger.