शाहिद अफरीदी ने किया खुलासा ये बल्लेबाज और गेंदबाज है उनके फेवरेट

पाकिस्तान के हरफनमौला आॅलरांउडर शाहिद अफरीदी क्रिकेट जगत में अपनी आक्रमक बल्लेबाजी के साथ शानदार गेंदबाजी के लिए भी जाने गए. अफरीदी लगभग 20 साल तक पाकिस्तान टीम का हिस्सा रहें. इस दौरान उन्होने कई शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किये.
ट्वीटर पर #AskLala के जरिये शाहिद अफरीदी कुछ देर के लिए लाइव चैट के लिए यूज़र्स के सामने आयें, जहां उन्होने उनके सवालो के जवाब दिये. इन्ही सवालो के दौरान उन्होने अपने पसंदीदा बल्लेबाज और गेंदबाज का खुलासा किया.
जानिये कौन है पसंदीदा बल्लेबाज
एक फैन ने अफरीदी से उनके पसंदीदा बल्लेबाज के बारे में पूछा, इस दौरान चार विकल्प सामने रखे गये. जिसमें एबी डीविलियर्स, कुमार संगकारा, तिलकरत्ने दिलशान और वीरेंद्र सहवाग के नाम शामिल थे. इमसमें अफरीदी ने एबी डिविलयर्स का नाम सेलेक्ट किया.

पसंदीदा गेंदबाज
शाहिद अफरीदी से जब उनके फेवरेट गेंदबाज के बारे में सवाल किया गया तो उन्होने वसीम अकरम और ग्लेन मैकग्रा को अपना पसंदीदा गेंदबाज बताया.

पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने 27 टेस्ट, 398 वनडे और 99 टी-20 मैच खेले हैं. जिसमें वनडे में उन्होने 8064 रन बनाए हैं. और 395 विकेट लिए हैं. वहीं टी-20 में उन्होंने 98 विकेट लिए हैं और 1416 रन बनाए हैं.
No comments