Header Ads

भारत में है सबसे अधिक साइबर क्राइम, वजह है हैरान करने वाली

Image result for साइबर क्राइमलंदन, ब्रिगटंन यूनिवर्सिटी के अनुसंधानकर्ताओं ने अपने अध्ययन से दावा किया है की भारत में साइबर क्राइम अन्य देशों के मुकाबलें काफी बढ़ गया है. भारत में सबसे अधिक धोखाधड़ी  के मामले कॉल सेण्टर के द्वारा माने गये है. बेरोजगारी इसकी प्रमुख वजह बताई गयी है.

कई गुना बढ़ गया है साइबर क्राइम-

बीते कई वर्षों में साइबर क्राइम में बढ़ोतरी हुई है. 2004 से लेकर 2007 तक एक सामान्य दर के साथ साइबर क्राइम बढ़ा लेकिन 2008 में इसके प्रतिशत दर में कई गुना इजाफा हुआ है. इसका मुख्य स्रोत फिशिंग बताया गया है. जिसके जरिये किसी भी साईट का क्लोन बना कर आसानी से ग्राहकों की निजी जानकारी प्राप्त कर ली जाती है.

2018 में नई तकनीक द्वारा फ़ैल रहा-

साल 2018 में आई आधुनिक तकनीक ने साइबर क्राइम को काफी हद तक बढ़ावा दिया है. वर्तमान में आधार जैसी विशेष प्रणाली के द्वारा आसानी से साइबर क्राइम को अंजाम दिया जा सकता है. जैसे की सभी जानते है की भारत में सभी बैंक अकाउंट और अन्य जरूरी कामों में आधार  को लिंक करना जरूरी है. ऐसे में आधार पर एक OTP मात्र से सभी चीजों को कब्जे में लिया जा सकता है.

No comments

Powered by Blogger.