Header Ads

क्रिकेटर के अलावा फैशन डिज़ाइनर भी है एंडरसन, जानिये उन से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

Image result for james anderson handsome

इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन मौजूदा समय में दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजो में शुमार है. 36 वर्षीय एंडरसन पिछले 15 साल से इंग्लिश टीम का हिस्सा है. एंडरसन खतरनाक गेंदबाजी के साथ साथ मैदान पर अपने आक्रमक तेवरो के लिए भी जाने जाते है. हालंकी वे मैदान पर जितने आक्रमक नज़र आते है, पर्सनल लाइफ में उतने ही केयरिंग और शांत हैं. एंडरसन ज्यादा समय घर पर ही बिताना पसंद करते है. आइये जानते है उन की पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें —

1.  एंडरसन का जन्म 30 जुलाई 1982 को इंग्लैंड के लंकाशायर में हुआ. उनके पिता एक ऑप्टीशियन थे और उनकी मां हाउसवाइफ.

2. एंडरसन ने 2006 में मॉडल डेनियेला लॉयड से शादी की. शादी से पहले दोनो सिर्फ तीन बार ही डेट पर गये. दोनो की पहली मुलाकात 2004 में हुई और दोनो ने दो साल बाद शादी करने का फैसला किया.

3. एंडरसन की दो बेटियां है उनकी पहली बेटी लोला रोस का जन्म 8 जनवरी 2009 को हुआ. जबकि 9 दिसंबर 2010 में उनकी दूसरी बेटी रूबी लक्से इस दुनिया में आईं.

4. सितंबर 2010 में जेम्स एंडरसन उस वक्त चर्चा में आएं थे जब उन्होने ब्रिटेन मशहूर मैगजीन 'एटीट्यूड' के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया. यह काम करने वाले वे पहले क्रिकेटर बने. उस मैगजीन के कवर पेज लॉन्च के बाद उन्होंने कहा था, "यदि क्रिकेट वर्ल्ड में कोई समलैंगिंक प्लेयर्स हैं तो उन्हें इस बात पर शर्मिंदा होने की जगह आत्मविश्वास के साथ आगे आना चाहिए। मुझे नहीं लगता कि क्रिकेट में किसी के लिए भी कोई दुर्भावना है।"

5. एंडरसन क्रिकेटर के अलावा एक फैशन डिज़ाइनर भी है. उन्होने अक्टूबर 2014 में अपना मेल परिधानो का एक ब्रांड भी लांच किया है. 

No comments

Powered by Blogger.