इस भारतीय खिलाड़ी ने दिया था शाहिद अफरीदी को 'बूम-बूम' वाला नाम

शाहिद अफरीदी पाकिस्तान ही नहीं बल्कि विश्व के उन चुनिंदा खिलाड़ियो में शुमार रहें जो कुछ समय के लिए क्रीज पर टिक गये तो मतलब विपक्षी टीम का काम तमाम. अपनी डेब्यू इनिंग्स में ही 37 गेंदो पर ताबड़तोड़ शतकीय पारी खेलने वाले अफरीदी को उन आक्रमक अंदाज की वजह से 'बूम-बूम' नाम से भी जाना जाता है. लेकिन क्या आप जानते है उन्हे ये नाम किस खिलाड़ी ने दिया.
इस भारतीय खिलाड़ी ने दिया अफरीदी को ये उपनाम
अपने 'बूम-बूम' उपनाम को लेकर शाहिद अफरीदी ने ट्वीटर पर एक चैट सेशन के दौरान किया. #AskLala नाम से ये चैट चल रही थी, जिसमे यूज़र ने उनसे कई सवाल पूछे. इस दौरान एक फॉलोअर ने उनसे उनके इस उपनाम के बारे में ही पूछ लिया. इस पर अफरीदी ने तुरंत जवाब दिया— रवि शास्त्री.


पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीम इंडिया के मौजूदा कोच रवि शास्त्री ने ही उन्हें भारत-पाकिस्तान के बीच हुए एक वनडे मैच के दौरान ये नाम दिया था. उस वक्त शास्त्री कमेंटरी कर रहे थे.
No comments