Header Ads

कभी बना चुका था सुसाइड करने का मन, आज है ये खिलाड़ी टीम इंडिया का स्टार गेंदबाज

Related image

आइपीएल 2018 में शानदार प्रदर्शन करने वाले कुलदीप यादव मौजूदा समय में टीम इंडिया के स्टार स्पिन गेंदबाज माने जाते है. वह पिछले साल कोलकाता वनडे में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार हैट्रिक भी बना चुके है. कुलदीप का प्रदर्शन जितना शानदार है, क्रिकेट के लिए उनका सफर उतना ही संघर्ष भरा रहा है.



जब सुसाइड करने का बना लिया था मन
कुलदीप यादव ने एक इवेंट के दौरान निजि जिंदगी से जुड़ी कुछ बातों का खुलासा किया. उन्होने अपने संघर्ष के दिनो के बारे में बताते हुए कहा कि "जब वे 13 साल के थे, तब उन्होंने यूपी अंडर-15 स्टेट टीम के लिए ट्रायल्स दिया था, और वहां सिलेक्शन नहीं होने पर सुसाइड करने का मन बना लिया था"

कुलदीप ने कहा की 'अंडर-15 टीम में पहुंचने के लिए मैंने जी-तोड़ मेहनत की थी, लेकिन जब वहां मेरा सिलेक्शन नहीं हुआ, तो मैं अंदर से काफी टूट गया. इसके बाद मेरे मन में सुसाइड का ख्याल तक आ गया था.'

क्रिकेट छोड़ने का बना लिया था मन
चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप सेलेक्शन न होने पर इतने उदास हो गये थे कि उन्होने क्रिकेट को हमेशा के लिए छोड़ने का मन बना लिया था. हालांकि इसके बाद उनके पिता ने उन्हें काफी समझाया तब जाकर उन्होंने अपना फैसला बदला.

वनडे में जमाई हैट्रिक
कुलदीप यादव ने पिछले साल आॅस्ट्रेलिया के​ खिलाफ शानदार हैट्रिक जमाई थी. जिसके साथ ही वह वनडे में हैट्रिक बनाने वाले भारत के तीसरे गेंदबाज बने. कुलदीप इससे पहले अंडर—19 में भी यह कारनामा कर चुके है.

No comments

Powered by Blogger.