टी-20 में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप 5 टीमें, देंखे भारतीय टीम की स्थिति

टी-20 क्रिकेट का सबसे लोकप्रिय फॉर्मेट है. टी—20 के जरिये क्रिकेट धीरे धीरे दुनिया भर में अपनी फैन फॉलोइंग बढा रहा है. 2005 में शूरू हुए इस संस्करण को पहला विश्वकप खिताब 2007 में खेला गया. आज के लेख में हम टी—20 की 5 ऐसी टीमो बारे में बात करने जा रहें है जिनके नाम सबसे ज्यादा मैच हारने का रिकॉर्ड है.
1. बांग्लादेश
बांग्लोदश क्रिकेट की कमज़ोर टीम में गिनी जाती है. ऐसे में लिस्ट में उसका नाम होना कोई बड़ी बात नहीं है. 82 टी-20 मैच में बांग्लोदश ने 55 में हार का सामना किया है.
2. श्रीलंका
श्रीलंकाई टीम इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर है. 109 मैच में श्रीलंका को 55 में जीत मिली है और 52 में हार का सामना करना पड़ा है.
3. इंग्लैंड
टेस्ट क्रिकेट की चैम्पियन टीम इंग्लैंड टी-20 में सबसे ज्यादा मैच गवांने वाली टीमो में शुमार है. इंग्लिश टीम ने 104 मैच खेले है जिसमें 49 जीते है और 54 में हार का सामना किया है.
4. न्यूजीलैंड
कीवि टीम ने 2005 से अबतक 111 टी-20 मैच खेले है. जिसमें से उन्हे 54 में जीत मिली है, और 49 में शिकस्त मिली है.
5. आॅस्ट्रेलिया
वनडे क्रिकेट की विश्व चैम्पियन आॅस्ट्रेलियाई टीम ने 106 मुकाबलो में से 56 में जीत दर्ज की है. जबकि उसे 47 में हार का मुंह देखना पड़ा है.
इस लिस्ट में छठे और सातवें पायदान वेस्टइंडीज और पाकिस्तान है जिन्होने 47-47 मैच गवांए है. वहीं भारतीय टीम आठवें पायदान है, जिसे 36 मुकाबलो में शिकस्त खानी पड़ी है.
No comments