जिओ की ये तीन सर्विस रहेंगी हमेशा फ्री
भारत में सस्ते और तेज इन्टरनेट के सौगात लाने वाली जिओ सर्वाधिक इस्तेमाल होने वाली टेलिकॉम कंपनी बन चुकी है. बता दें की जिओ ने टेलिकॉम के क्षेत्र में साल 2016 के मध्य से कदम रखा और 6 महीने फ्री इंटरनेट और कालिंग का ऑफर पेश किये. जिसका लाभ जिओ ग्राहकों द्वारा उठाया गया.वर्तमान में जिओ से सस्ते ऑफर उपलब्ध कराने में अन्य टेलिकॉम कंपनियां असफल साबित हो रही है. जिओ ने सस्ते ऑफर के अलावा जिओ ट्यून्स जैसी सुविधा को हमेशा के लिए मुफ्त किया हुआ है. अन्य टेलिकॉम कंपनी इसके लिए 15 से 30 रूपये शुल्क वसूल रही है. वही जिओ में ये सुविधा हमेशा के लिए मुफ्त है.
इसके अलावा अगर आप अपने जिओ नम्बर में रिचार्ज नही कराते है तब भी आपका इन्टरनेट पूरी तरह से काम करेगा. हालाकि उसकी स्पीड 64केबीपीएस होगी. लेकिन ध्यान दें की जिओ से पहले इस स्पीड के लिए आपको 50 से 100 रूपये का रिचार्ज 2G डेटा प्लान के लिए कराना पड़ता था. जबकि जिओ इसे बिलकुल मुफ्त उपलब्ध करा रही है.
सिर्फ इतना ही नही बल्कि जिओ में रिचार्ज ना होने के बवजूद आप मुफ्त जिओ से जिओ पर कॉल कर सकते है. ये सर्विस भी हमेशा के लिए मुफ्त दी गयी है. बता दें की पुराने समय में एक कंपनी पर मुफ्त कॉल करने के लिए स्पेशल रिचार्ज कराना होता था. लेकिन जिओ ने आज के समय में इन सभी को मुफ्त किया हुआ है.
No comments