Header Ads

लांच से पहले ही छा रहा है वीवो का ये फोन, दमदार होंगे फीचर

स्मार्टफोन निर्माता वीवो ने हाल ही में चीन में अपना दमदार फोन वीवो X23 लांच कर दिया है. फिलहाल इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो गयी है. इस फोन की बिक्री 6 सितम्बर से शुरू होगी. इससे पहले इस लीग का फोन वीवो X21 लांच किया गया था. वीवो X23 नौच डिस्प्ले के साथ आएगा.
फीचर-
चीनी वेबसाइट की लिस्टिंग से पता चल चुका है कि वीवो एक्स23 स्मार्टफोन में स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.2 फीसदी होगा. वीवो X23 के बैक में 3डी डिजाइन वाला ग्लास पैनल मिलेगा. वीवो का यह स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा. ओप्पो F9 Pro की तरह Vivo X23 में वाटरड्रॉप डिस्प्ले और वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा. वेबसाइट पर फिलहाल वीवो एक्स23 पर्पल और ब्लू कलर ऑप्शन में दिख रहा है.
Vivo का यह हैंडसेट डिस्प्ले नॉच, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 670 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम के साथ आएगा. Vivo X23 में 6.4 इंच का फुलस्क्रीन डिस्प्ले होगा. फिलहाल इसकी कीमत के बारें में कोई जानकारी प्राप्त नही हुई है.

No comments

Powered by Blogger.