Header Ads

एशिया कप : पाक के इस बल्लेबाज की भारत को चुनौती, कहा फिर दोहरायेंगे चैम्पियन ट्रॉफी का इतिहास

Image result for fakhar zaman

भारत और पाकिस्तान की टीम लगभग एक साल बाद फिर से आमने सामने होंगी. मौका है यूएई में अगले महीने होने वाले एशिया कप. यह इस टूर्नामेंट का कुल 12 वा सीजन होगा. एशिया कप का मौजूदा चैम्पियन भारत है.

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 19 सितंबर को होना है. मैच में अभी भले ही लगभग एक महीने का समय बाकी हो, लेकिन जुबानी जंग अभी से तेज़ हो गई है. पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज ने अब एक बड़ा बयान दिया है.

पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज फखर जमान ने डेली एक्सप्रेस को दिए गये अपने एक बयान में कहा, “मैंने हाल में बहुत से रिकॉर्ड बनाये है और तोड़े है. इस दौरान मैंने कई अच्छी पारियां खेली है, लेकिन अगर आप मेरी कोई यादगार पारी की बात करते है, तो मैं कहूँगा, कि वह भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल मैच में खेली गई पारी है. उस मैच में लगाया गया शतक मेरे लिए हमेशा यादगार रहा है.

एशिया कप को लेकर पाकिस्तान टीम की तैयारीयों के बारे में फखर जमान ने कहा, “हम अच्छा करने के लिए पर्याप्त रूप से तैयारी कर रहे हैं. हम इंग्लैंड में आखिरी चैंपियंस ट्रॉफी में दिखाए गए प्रदर्शन को दोहराने में सक्षम हैं. हमारे खिलाड़ी लगातार अच्छा क्रिकेट खेल रहे है. मुझे उम्मीद है कि हम पूरे देश की अपेक्षाओं के अनुसार ही प्रदर्शन करेंगे.

गौरतलब है की चैम्पियन ट्रॉफी 2017 के फाइनल में फखर जमान ने भारत के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली थी. हांलही में उन्होने 18 मैच में सबसे तेज़ एक हज़ार रन बनाने का कारनामा किया है. वह पाकिस्तान की तरफ से दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए है.

No comments

Powered by Blogger.