इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले 6 भारतीय गेंदबाज, जाने कौन है सबसे आगे

भारतीय टीम ने तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को हराकर 5 मैचो की सीरीज़ में वापसी कर ली है. ट्रेंट ब्रिज में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनो पक्ष में इंग्लैंड से अव्वल साबित हुई.
भारत और इंग्लैण्ड टेस्ट क्रिेकट से जुड़े रोचक और मज़ेदार रिकॉर्ड को लेकर हम एक बार फिर से हाज़िर है. आइये जानते है इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले 6 भारतीय गेंदबाजो के बारे में —
ज़हीर खान
भारत के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज़ ज़हीर खान ने इंग्लैंड के खिलाफ 2002 से 2012 तक कुल 13 टेस्ट खेले है. जहीर खान ने कुल 43 विकेट चटकाएं है. 75/5 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है.
वीनू मांकड़
1946 से 1952 तक वीनू मांकड़ ने इंग्लैण्ड के खिलाफ 11 टेस्ट की 19 पारीयो में उन्होने 54 विकेट चटकाएं है. 55/8 का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा है.
कपिल देव
पूर्व भारतीय कप्तान व आॅलरांउडर शुमार कपिल देव ने इंग्लिश टीम के खिलाफ 27 टेस्ट खेलें है, जिसमें 85 विकेट हासिल किए है.
बिशन सिंह बेदी
बिशन सिंह बेदी बेहतरीन स्पिन गेंदबाज़ में गिने जाते है. वह इंग्लैण्ड के खिलाफ 22 मैच खेंलें. जिसमें उन्होने 85 बल्लेबाजो को पवेलियन भेजा. 77/7 उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा है.
अनिल कुम्बले
दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुम्बले टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले भारतीय गेंदबाज है. इंग्लैंड के खिलाफ कुम्बले का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है. उन्होने 19 टेस्ट में 92 विकेट हासिल किए. 115/7 उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर है.
बी. चन्द्रशेखर
इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट चन्द्रशेखर ने चटकाएं है. उन्होने 1964 से 1979 तक 23 टेस्ट मैच खेले जिसमें 95 झटके. वह 8 बार 5 विकेट चटका चुके है.
No comments