2018 में लगे है 96 शतक, इस देश के बल्लेबाजो ने लगाएं है सवार्धिक 16 शतक, देंखे भारत का स्थान

शतक बनाना किसी भी बल्लेबाज के लिए बेहद खास होता है. मैच के दौरान शतक से न केवल बल्लेबाज का हौंसला बढ़ता है बल्कि टीम के बाकी खिलाड़ियो का आत्मविश्वास बढ़ जाता है. 2018 में अब तक क्रिकेट के तीनो फॉर्मेट में कुल 96 शतक लगें है. इस लेख में बात करेंगे इस साल किस टीम के बल्लेबाजो ने लगाएं है सबसे ज्यादा शतक.
पाकिस्तान और श्रीलंका ने इस साल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 6—6 शतक जमायें है. पाकिस्तान के लिए यह 6 शतक सिर्फ तीन बल्लेबाजो द्वारा बनायें गए है. जबकि श्रीलंका के पांच बल्लेबाजों ने 6 शतक जड़े है.
इसके बाद नम्बर आता है वेस्टइंडीज़ और आयरलैंड की टीम का. दोनो ही टीम के पांच-पांच बल्लेबाजों द्वारा 7—7 शतक बनायें गए है. वहीं दक्षिण अफ्रीका के 6 बल्लेबाजो ने इस साल 8 शतक लगायें है.
इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर न्यूजीलैंड है. इस साल कीवी टीम के 5 बल्लेबाजो द्वारा 9 शतक बनायें जा चुके है. टीम इंडिया को लिस्ट में दूसरा स्थान मिला है. साल 2018 में भारत की तरफ से 13 शतक बने है. ये सभी शतक सिर्फ 5 बल्लेबाजो के बैट से निकल है.
इस साल सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है. इंग्लिश टीम की तरफ से 16 शतक लगें है. जिन्हे 6 बल्लेबाजो ने अंजाम दिया.
No comments